Sale!

Mere Garbh Mein Chand by Shephali

Original price was: ₹225.00.Current price is: ₹191.00.

शेफाली का रचना-कर्म उसके काव्य-आत्म से एकमेक हो जाने को उन्मुख है। वह कविता रचती है और वह स्वयं कविता हो जाने को उत्सुक है।…एक तरह से देखें तो यह सिर्फ साहित्यिक यात्रा नहीं, आध्यात्मिक यात्रा भी है।…

In stock

SKU: Mere Garbh Mein Chand(PB) Category:

Description

शेफाली का रचना-कर्म उसके काव्य-आत्म से एकमेक हो जाने को उन्मुख है। वह कविता रचती है और वह स्वयं कविता हो जाने को उत्सुक है।…एक तरह से देखें तो यह सिर्फ साहित्यिक यात्रा नहीं, आध्यात्मिक यात्रा भी है।…

शेफाली की साहित्यिक कल्पना उसकी आध्यात्मिक पिपासा से एकमेक है। और इस कारण, उसकी कविताएँ अक्षय वैभव का गीत हैं। प्रकृति उसके कानों में अपना रहस्य खोलती है और उसका ध्यानधीर आत्म हमें उन क्षणों के दर्शन को प्रेरित करता है।

—अभिजीत पाठक

About The Author

शेफाली का जन्म 04 जून, 1982 को मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ। उनकी बी.कॉम. तक की पढ़ाई मुजफ्फरपुर से हुई। एम.ए. से पी-एच.डी. तक की शिक्षा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ली। पढ़ाई के दौरान आदिवासी क्षेत्रों, गाँवों, शहरों और कस्बों के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और महिलाओं के बीच विशेष रूप से सक्रिय रहीं।

वृत्तचित्रों के लिए पटकथा लेखन, अनुवाद एवं बतौर सहायक निर्देशक काम किया। सामाजिक, सांस्कृतिक, कलात्मक विषयों पर हिन्दी की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। पुस्तक, लेख, लोकगीतों के अनुवाद के साथ-साथ उन शिक्षाविदों, कलाकारों और एक्टिविस्टों का जीवनवृत्त लिखा जो प्रचार और दिखावे से दूर गाँव-कस्बों में अपने कार्यों के जरिए सामाजिक उत्थान के कार्य में संलग्न हैं। देशभर में शिक्षकों और बच्चों के साथ शिक्षा व जीवन के विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएँ करती हैं। बच्चों के साथ कहानी सुनाने का सत्र ‘किस्सागो The Storyteller’ नाम के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से बच्चों के लिए कहानी-वाचन की परम्परा को नई तरह से प्रोत्साहित कर रही हैं।

सम्पर्क : हरीतिमा, चौधराइन मन्दिर गली, नया टोला, मुजफ्फरपुर- 842001 (बिहार)

मेल : shephali.nandan04@gmail.com

Additional information

Dimensions 21 × 14 × 1 cm
Binding

Paperback

ISBN

9789391950569

Language

Hindi

Pages

167

Publication date

25 May 2022

Publisher

Radhakrishna Prakashan

Writer

Shephali

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Mere Garbh Mein Chand by Shephali”

Your email address will not be published. Required fields are marked *