Prem Aur Kranti : Faiz Ahmad Faiz by Ali Madeeh Hashmi
Original price was: ₹450.00.₹351.00Current price is: ₹351.00.
प्रेम और क्रांति फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – डॉ. अली मदीह हाशमी
फैज़ अहमद फैज अपने जीवन काल में ही राष्ट्रीय सीमाओं से परे अनेक मुल्कों के शायर थे और वह एक विश्व-कवि के रूप में दिवंगत हुए।
‘प्रेम और क्रांति’ हालिया जमाने के सबसे मशहूर उर्दू शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की पहली मुकम्मल जीवनी है। यह उस शख्स के विभिन्न पक्षों को सामने लाती है-एक एक्टिविस्ट, एक क्रांतिकारी, एक पारिवारिक व्यक्ति, जिंदगी को गहराई से समझने वाला एक इनसान और उनकी ज़िदगी और जमाने के संदर्भों में उनकी शायरी की बाबत एक समझ भी पेश करती है। विभाजन की महाविभीषिका अपनी आँखों देख चुके फ़ैज़ ने उसे अपनी शायरी के जरिये भी समझने की कोशिश की। पाकिस्तान की शक्ल में नये बने राष्ट्र में उन्होंने अहम भूमिका निभायी, न सिर्फ सांस्कृतिक दूत के तौर पर बल्कि पत्रकार और असहमति की एक खास आवाज के रूप में भी, जिसे किसी भी सूरत में कभी ख़ामोश नहीं किया जा सका। फ़ैज़ ने कई दीर्घजीवी सांस्कृतिक संस्थान भी खड़े किये। वह एक शिक्षाविद् भी थे। उन्हें मरणोपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से विभूषित किया गया, पर अपने जीवन काल में उन्होंने अपने वामपंथी रुझान तथा निरंकुश सरकारों की मुखर आलोचना के कारण कई चार जेल की सजा भुगती और फाँसी के खतरे का भी सामना किया।
फैज के नाती द्वारा लिखी गयी यह किताब पाठकों के लिए फैज को जानने-समझने का एक विरल माध्यम है।
In stock
Description
Prem Aur Kranti : Faiz Ahmad Faiz by Ali Madeeh Hashmi
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ सरकारों की तानाशाही के ख़िलाफ़ अब प्रतीक बन चुके हैं, जहाँ-जहाँ भी ज़ुल्म व सितम होते हैं उनकी कविताएँ पोस्टर और नारों की शक्ल में लहराने लगती हैं. उनके जीवन के प्रति जिज्ञासा का भाव स्वाभाविक है. उनके नाती अली मदीह हाशमी ने उनकी जीवनी अंग्रेजी में लिखी है जिसका हिंदी अनुवाद सेतु प्रकाशन से आया है. इसे फ़ैज़ की अधिकृत जीवनी कहा जा रहा है.
About Author
डॉ. अली मदीह हाशमी
मनोचिकित्सक, लेखक और अनुवादक हैं। उनकी नवीनतम पुस्तक है – व्हॉट विल यू गिव फॉर दिस ब्यूटी ?
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के सबसे बड़े नाती डॉ. हाशमी पाकिस्तान के फ़ैज़ फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और फ़ैज़ फाउंडेशन इंक (अमरीका) के अध्यक्ष।
लाहौर में रहते हैं, वहाँ पढ़ाते हैं और मनोचिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएँ देते हैं।
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की यह जीवनी फ़ैज़ के परिवार और फैज़ फाउंडेशन ट्रस्ट (पाकिस्तान) के द्वारा अधिकृत है।
Additional information
| ISBN | 9.78939E+12 |
|---|---|
| Author | Ali Madeeh Hashmi |
| Binding | Paperback |
| Pages | 415 |
| Publisher | Setu Prakashan Samuh |
| Imprint | Setu Prakashan |
| Language | Hindi |
You may also like…
-
Pradhanmantri Nehru – Narendra Chapalgaokar Anu. Gorakh Thorat
Original price was: ₹450.00.₹351.00Current price is: ₹351.00. -
VAA GHAR SABSE NYAARA – Dhruva shukla
Original price was: ₹350.00.₹273.00Current price is: ₹273.00. -
Renu : Ek Jeewani – Bharat Yayawar
Original price was: ₹599.00.₹467.22Current price is: ₹467.22. -
MERE BADE BHAI SHAMSHER By Dr. Tej Bahadur Chaudhary (PaperBack)
Original price was: ₹550.00.₹429.00Current price is: ₹429.00.




Reviews
There are no reviews yet.