Sale!

Renu Ki Talash – Bharat Yayawar

Original price was: ₹699.00.Current price is: ₹524.00.

रेणु की तलाश – भारत यायावर

‘रेणु की तलाश’ न तो रेणु का जीवन-वृत्तान्त है न संस्मरण न समीक्षा; अलबत्ता इस किताब में इन तीनों विधाओं के तत्त्व मौजूद हैं। इस पुस्तक के लेखक भारत यायावर, रेणु की खोज को, अपने जीवन की ‘परम साधना और सार्थकता’ मानते हैं पर यह शोध-कार्य किस्म की शुष्क खोज नहीं है। यह एक कथा-लेखक को उसके अंचल में, उसके परिवेश में, उसके पात्रों और उसके अनुभव जगत्‌ के बीच खोजना है। यह रेणु के कथा-स्रोत, उनकी अन्‍तःप्रेरणाओं और उनकी रचना प्रक्रिया की तलाश है। यह रेणु को रेणु बनते हुए और उनकी रचनाओं को रचे जाते हुए देखना है। इस क्रम में जहाँ रेणु के बरे में लोगों से सुने हुए संस्मरण पाठक को बाँधे रखते हैं वहीं ‘चम्बल घाटी में डाकुओं के बीच मैला आँचल’ जैसा अज्ञात या अल्पज्ञात प्रसंग रोमांचित करता है।


Kindle E-Book Also Available
Available on Amazon Kindle


 

In stock

Description

About Author

Bharat Yayawar
झारखण्ड के हजारीबाग में 29 नवम्बर, 1954 को जन्म। मूलत: कवि और खोजी। कई कविता पुस्तकें और रेणु पर पच्चीस पुस्तकें (मौलिक एवं सम्पादित) प्रकाशित। महावीर प्रसाद द्विवेदी रचनावली का सम्पादन। नामवर सिंह की जीवनी, रेणु की जीवनी एवं दो आलोचना की पुस्तकें प्रकाशित, ‘रेणु की तलाश’ इनकी हालिया प्रकाशित आलोचना पुस्तक है।

Additional information

ISBN

9.78939E+12

Author

Bharat Yayawar

Binding

Hardcover

Pages

292

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Imprint

Setu Prakashan

Language

Hindi

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Renu Ki Talash – Bharat Yayawar”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You may also like…