Allah Naam Ki Siyasat – Hilal Ahmed
Original price was: ₹449.00.₹337.00Current price is: ₹337.00.
‘अल्लाह नाम की सियासत’ – हिलाल अहमद
अल्लाह नाम की सियासत एक बेहद विचारोत्तेजक पुस्तक है! यह किताब ऐसे वक़्त आयी है जब भारत में मुसलमानों और इस्लाम को लेकर बहुत सारी ग़लतफ़हमियों और अज्ञान का बाजार गर्म है। भ्रान्तियों और अविश्वास के पीछे किसी हद तक अपरिचय का कारण तो हमेशा रहा है लेकिन उन्हें बनाये रखने और फैलाने में जब एक जबर्दस्त निहित स्वार्थ काम कर रहा हो तो इनकी काट करना और सच तलाशना तथा सच बताना और मुश्किल हो जाता है। यह किताब इस चुनौती से पार पाने की कोशिश तो है ही, आजादी के बाद के भारत में इस्लाम और मुसलमानों के सन्दर्भ में उठने वाले सारे ज्वलन्त प्रश्नों पर गहराई से विचार करती है। इस क्रम में सेकुलर राजनीति की कमजोरियों की भी शिनाख्त की गयी है।
जमीन से कटे उदारवाद की हक़ीक़त बताने के साथ ही लेखक ने मुस्लिम समुदाय को महज एक वोट बैंक की तरह देखने वाली अस्मितावादी राजनीति को भी नहीं बख्शा है। यह किताब मुस्लिम राजनीतिक विमर्श के एकरंगी होने के मिथ को भी तोड़ती है और इसकी विभिन्न अन्तर-धाराओं को चिह्नित करती है।
इसके लेखक हिलाल अहमद इस विषय के एक गहन अध्येता और जाने-माने समाज विज्ञानी हैं। उन्होंने विवादों और मुद्दों को उनकी पृष्ठभूमि में खंगालने के साथ ही उनपर अपने तीन वैचारिक आदर्शों की रोशनी में विचार किया है। एक, सर्वशक्तिमान अल्लाह/ईश्वर के अस्तित्व में उनका आध्यात्मिक विश्वास है। दूसरा, ‘सर्वधर्म समभाव’ के महात्मा गाँधी के सिद्धान्त में उनकी आस्था है। और तीसरा, समतामूलक समाज के निर्माण के लिए उनकी प्रतिबद्धता है। इस आदर्श-प्रवणता के चलते यह पुस्तक अकादमिक अपेक्षाओं पर खरी उतरने के साथ ही उन सब लोगों के लिए एक अनिवार्य पाथेय की तरह है जो हमारे सेकुलर गणतन्त्र को, सहिष्णुता और विविधता की हमारी संस्कृति को तथा विभिन्न धर्मों और धार्मिकता को साम्प्रदायिक राजनीतिक विमर्श का शिकार होने से बचाना चाहते हैं। आमतौर पर सेकुलर विमर्श आधुनिकतावाद, निरीश्वरवाद, भौतिकवाद के आग्रहों और पश्चिमी प्रतिमानों से प्रेरित प्रभावित रहा है। लेकिन यह किताब उस ढर्रे से अलग है; यह अपने विमर्श में धर्मों के अन्याय विरोधी तथा मानवतावादी उत्स को भी शामिल करती है और इस प्रकार एक वृहत्तर सेकुलर मूल्य-मीमांसा प्रस्तुत करती है।
Garuda Aur Anya Shokageet – Ammber Pandey”
In stock
Description
Allah Naam Ki Siyasat – Hilal Ahmed
अल्लाह नाम की सियासत एक बेहद विचारोत्तेजक पुस्तक है। यह किताब ऐसे वक्त आयी है जब भारत में मुसलमानों और इस्लाम को लेकर बहुत सारी गलतफ़हमियों और अज्ञान का बाज़ार गर्म है। यह किताब इस चुनौती से पार पाने की कोशिश तो है ही, आज़ादी के बाद भारत में इस्लाम और मुसलमानों के संदर्भ में उठने वाले सारे ज्वलन्त प्रश्नों पर गहराई से विचार करती है।
About the Author:
अल्लाह नाम की सियासत इसके लेखक हिलाल अहमद इस विषय के एक गहन अध्येता और जाने-माने समाज विज्ञानी हैं। उन्होंने विवादों और मुद्दों को उनकी पृष्टभूमि में खँगालने के साथ ही उनपर अपने वैचारिक आदर्शों की रोशनी में विचार किया है।
Additional information
| ISBN | 9.7882E+12 |
|---|---|
| Author | Hilal Ahmed |
| Binding | Paperback |
| Pages | 360 |
| Publication date | 05-01-2023 |
| Imprint | Setu Prakashan |
| Language | Hindi |
You may also like…
-
Bharat Se Kaise Gaya Buddh Ka Dharm By Chandrabhushan
Original price was: ₹395.00.₹296.00Current price is: ₹296.00. -
Emergency Raj Ki Antarkatha By Anand Kumar
Original price was: ₹275.00.₹206.00Current price is: ₹206.00. -
Jinna : Unki Safaltayein, Vifaltayein Aur Itihas Me Unki Bhoomika by Ishtiaq Ahmed
Original price was: ₹700.00.₹525.00Current price is: ₹525.00. -
Hua Karte the Raadhe by Meena Gupta
Original price was: ₹375.00.₹281.00Current price is: ₹281.00. -
Khoye Hue Logon Ka Shahar By Ashok Bhaumik
Original price was: ₹225.00.₹169.00Current price is: ₹169.00. -
Durgawati : Garha Ki Parakrami Rani
Original price was: ₹380.00.₹285.00Current price is: ₹285.00. -
Vaishvik Aatankawad Aur Bharat Ki Asmita By Ram Puniyani
Original price was: ₹399.00.₹299.00Current price is: ₹299.00. -
GHAR JAATE by Gulammohammed Sheikh
Original price was: ₹425.00.₹319.00Current price is: ₹319.00. -
Muktibodh Ki Jeevani Combo Set – (2 Khand) – paperback
Original price was: ₹1,500.00.₹1,125.00Current price is: ₹1,125.00. -
RACHANA PRAKRIYA KE PADAV (Thought on Theatre Work) by Devendra Raj Ankur
Original price was: ₹499.00.₹374.00Current price is: ₹374.00. -
Sabhyata Ke Kone By Ramachandra Guha
Original price was: ₹649.00.₹487.00Current price is: ₹487.00.



Reviews
There are no reviews yet.