Description
About the Author
डॉ. जूली स्मिथ बहुत अनुभवी क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं और दस वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह इस थेरैपी पर जानकारी देने के लिए टिकटॉक का उपयोग करने वाली पहली प्रोफ़ेशनल थीं। अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस करने के बाद जूली ने सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा सुलभ बनाने के मिशन के साथ अपना टिकटॉक चैनल लॉन्च किया। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके व्यूअर्स की संख्या आश्चर्यजनक रूप से तीन करोड़ फ़ॉलोअर्स तक पहुँच गई, क्योंकि यूज़र्स ने उनके द्वारा साझा किए जा रहे सेल्फ़-हेल्प वीडियो पसंद किए और उनकी सलाह को व्यवहार में लाया। उनके वीडियोज़ को इस प्लेटफ़ॉर्म पर लगभग 50 करोड़ बार देखा गया है। उन्हें टिकटॉक द्वारा अपने टॉप 100 क्रिएटर्स में से एक के रूप में नामित किया गया था। जूली दो बीबीसी फ़िल्मों के साथ-साथ सीबीबीसी, गुड मॉर्निंग ब्रिटेन, बीबीसी ब्रेकफास्ट और सीएनएन इंटरनेशनल में भी दिखाई दी हैं। वह बीबीसी रेडियो 1 में लाइफ़ हैक्स साइकोलॉजिस्ट (मनोवैज्ञानिक) हैं और वह वूमेन्स हेल्थ, बज़फीड, द टेलीग्राफ़, द टाइम्स, द मेल ऑन संडे, ग्लैमर, सीएनएन और अन्य प्रसार माध्यमों में आ चुकी हैं। जूली अपने पति और तीन बच्चों के साथ इंग्लैंड के हैम्पशायर में रहती है। डॉ. जूली स्मिथ, बीएससी (ऑनर्स), डी. क्लिन. साइकोलॉजी, सी.साइकोलॉजी. चार्टर्ड क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं और एचसीपीसी और बीपीएस में रजिस्टर्ड हैं।







Reviews
There are no reviews yet.