Sale!

Kaash Mujhe Yeh Pata Hota

Original price was: ₹499.00.Current price is: ₹349.00.

🎉 You Save 30%

इस पुस्तक में लेखिका ने जो युक्तियाँ साझा की हैं वे चिकित्सा उपचार नहीं, बल्कि जीवन कौशल हैं। ये ऐसे उपाय हैं जो हममें से हर एक को कठिन दौर से गुज़रने और आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। जब हम इस बात को कुछ हद तक समझ जाते हैं कि हमारा दिमाग़ किस ढंग से काम करता है और हमारे पास अपनी भावनाओं से स्वस्थ तरीक़े से निपटने के लिए कुछ दिशा-निर्देश होते हैं, तो हममें प्रतिरोध क्षमता विकसित होती है। और हम जीवन में सफल हो सकते हैं तथा प्रगति कर सकते हैं। डॉ. जूली स्मिथ सोशल मीडिया सुपरस्टार और एक अनुभवी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं। वह उनके क्लाइंट्स के जीवन में आए बदलावों के बारे में अपने विचार, विस्तृत जानकारियाँ और तकनीक साझा कर रही हैं, ताकि पाठकों को इससे लाभ मिल सके। ज़रूरी नहीं कि हर कोई किसी पेशेवर थेरेपिस्ट से परामर्श लेना चाहे। शायद वह इसकी ज़रूरत भी महसूस न करे और सक्षम भी न हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अपने दैनिक जीवन को आसान और अधिक सकारात्मक बनाने के लिए हम मनोवैज्ञानिकों द्वारा सिखाए गए कौशल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। व्यावहारिक और भरोसा जगाने वाली इस पुस्तक में डॉ. जूली हमें बताती हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है। तरह-तरह की चुनौतियों से निपटने की युक्तियों वाली यह पुस्तक आपके मानसिक स्वास्थ्य का टूल-बॉक्स बन सकती है। चाहे आप तनाव, चिंता, उदासी, आत्म-विश्वास की कमी, आत्म-आलोचना या शोक-संताप जैसी किसी भी स्थिति का सामना कर रहे हों, यहाँ आपको अपनी भावनाओं को समझने की दृष्टि, नया दृष्टिकोण बनाने के तरीक़े और समस्याओं से निपटने की रणनीतियाँ मिलेंगी। पुस्तक में दी गई छोटी-छोटी जानकारियों से आपको यथासमय आवश्यक और उपयोगी सलाह मिल जाती है। साथ ही सरल चित्रों के माध्यम से यह भी समझ में आ जाता है कि आपका दिमाग़ जिस तरह से काम कर रहा है, वैसा क्यों करता है। विजुअलाइज़ेशन, सांस लेने-छोड़ने की तकनीक और जर्नल तैयार करने की व्यावहारिक युक्तियाँ भी इसमें बताई गई हैं। इस पुस्तक में आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आपको हर चुनौती के सामने शांत, मज़बूत और अधिक लचीला बने रहने के लिए चाहिए।

In stock

Description

About the Author

डॉ. जूली स्मिथ बहुत अनुभवी क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं और दस वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह इस थेरैपी पर जानकारी देने के लिए टिकटॉक का उपयोग करने वाली पहली प्रोफ़ेशनल थीं। अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस करने के बाद जूली ने सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा सुलभ बनाने के मिशन के साथ अपना टिकटॉक चैनल लॉन्च किया। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके व्यूअर्स की संख्या आश्चर्यजनक रूप से तीन करोड़ फ़ॉलोअर्स तक पहुँच गई, क्योंकि यूज़र्स ने उनके द्वारा साझा किए जा रहे सेल्फ़-हेल्प वीडियो पसंद किए और उनकी सलाह को व्यवहार में लाया। उनके वीडियोज़ को इस प्लेटफ़ॉर्म पर लगभग 50 करोड़ बार देखा गया है। उन्हें टिकटॉक द्वारा अपने टॉप 100 क्रिएटर्स में से एक के रूप में नामित किया गया था। जूली दो बीबीसी फ़िल्मों के साथ-साथ सीबीबीसी, गुड मॉर्निंग ब्रिटेन, बीबीसी ब्रेकफास्ट और सीएनएन इंटरनेशनल में भी दिखाई दी हैं। वह बीबीसी रेडियो 1 में लाइफ़ हैक्स साइकोलॉजिस्ट (मनोवैज्ञानिक) हैं और वह वूमेन्स हेल्थ, बज़फीड, द टेलीग्राफ़, द टाइम्स, द मेल ऑन संडे, ग्लैमर, सीएनएन और अन्य प्रसार माध्यमों में आ चुकी हैं। जूली अपने पति और तीन बच्चों के साथ इंग्लैंड के हैम्पशायर में रहती है। डॉ. जूली स्मिथ, बीएससी (ऑनर्स), डी. क्लिन. साइकोलॉजी, सी.साइकोलॉजी. चार्टर्ड क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं और एचसीपीसी और बीपीएस में रजिस्टर्ड हैं।

Additional information

Dimensions 21 × 14 × 2 cm
Binding

Paperback

ISBN

978-9355436627

Language

Hindi

Pages

352

Publication date

25 February 2025

Publisher

‎ Manjul Publishing House

Writer

Dr. Julie Smith

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Kaash Mujhe Yeh Pata Hota”

Your email address will not be published. Required fields are marked *