Description
About the Author
महात्रया दो दशकों से भी अधिक समय से दुनिया भर में लाखों लोगों को समग्र प्रचुरता का जीवन जीने के लिहाज से सशक्त बना रहे हैं। महात्रया और उनकी बुदिमत्ता जीवन में बदलाव लाने वाली है और लोगों को स्वास्थ्य, धन, प्रेम, आनंद व आध्यात्मिक रूप से जुड़ाव में कामयाबी पाने के लिए निजी विश्वास प्रणालियों और कंडीशनिंग से उबरने में मदद करती है। वह फ़ोर्ब्स की सूची में शामिल उद्योगपतियों से लेकर उद्यमियों तक, जनमत निर्माताओं, पुरस्कार जीतने वाले संगीतकारों, खिलाड़ियों, शिक्षाविदों और छात्रों को सशक्त बनाने में जुटे हुए हैं। उनके शिक्षण का तरीक़ा अनुभवात्मक, सम-सामयिक और हास्य तथा बुद्धिमत्ता के ताने-बाने से युक्त है। यह उम्र, सामाजिक स्तर या भौगोलिक सीमाओं की परवाह किए बगैर कामयाबी पाने के लिए प्रेरित करता है। मन और हृदय दोनों को प्रभावित करते हुए वे जीवन के तमाम रहस्यों और विरोधाभासों के पीछे ‘क्यों’की व्याख्या करते भावनात्मक तंतुओं पर प्रहार करने वाले अनुभवों को उजागर करते हैं। उन्होंने सैकड़ों संगठनों और लाखों लोगों को अनुभवात्मक रूप से इस बात का कायल कर दिया है कि ‘जीवन सुंदर है।’ महात्रया स्वयं के साथ-साथ जीवन के लिए भी निरंतर रहस्य उजागर करने वाले हैं। वह नया रास्ता दिखाते हैं और इस प्रकार एक मार्गदर्शक भी हैं। वास्तव में अद्भुत हैं …







Reviews
There are no reviews yet.