Description

BABA SAHEB Dr. AMBEDKAR : JEEVAN AUR VICHAR by Ashok Gopal


अशोक गोपाल

पेशे से पत्रकार रहे अशोक गोपाल एक गम्भीर शोधकर्ता और जन-बुद्धिजीवी के तौर पर भी जाने जाते हैं। लगभग डेढ़ दशक पत्रकारिता में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर, संवैधानिक मूल्यों के संवर्द्धन के लिए, करीब दस साल, स्कूल-आधारित कार्यक्रम तैयार करने में लगाये। उनके लेखन में भारत में जातिप्रथा, सामाजिक विषमता और लोकतान्त्रिक संस्थाओं का विकास जैसे विषय केन्द्र में रहे हैं। उनकी दृष्टि में अकादमिक अनुशासन व गहराई, तथ्यपरक विश्लेषण तथा पत्रकारीय स्पष्टता का सुन्दर सहमेल है। अशोक गोपाल को विशेष पहचान उनकी चर्चित पुस्तक अ पार्ट अपार्ट: द लाइफ एण्ड थॉट्स ऑफ बी. आर. आंबेडकर से मिली। प्रस्तुत पुस्तक इसी का हिन्दी अनुवाद है। इस पुस्तक में अशोक गोपाल ने आंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और तत्कालीन सामाजिक-राजनीतिक सन्दर्भों को विस्तार से दर्ज किया है। इस कृति के लिए वह कमलादेवी चट्टोपाध्याय एन.आई.एफ. बुक प्राइज (2024) तथा कारवान बुक अवार्ड से सम्मानित किये गये हैं।


अनिल माहेश्वरी
जन्म : मेरठ; पचास वर्ष का पत्रकारिता का अनुभव; ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से विशेष संवाददाता के पद से सेवानिवृत्त ।
अँग्रेजी में ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी : इंस्टीट्यूशन ऑफ लर्निंग ऑर आइडेण्टिटी’, ‘पोलराइज्ड टाइम्स : लिविंग इन इण्डिया टुडे’, ‘कम्पल्सिव नोज पिकिंग एण्ड अदर टू टेल्स’, ‘मून स्टिल शाइंस : एन एनवायर्नमेण्टल इशू’, ‘राइट टु इनफॉर्मेशन : ए नो-विन सिचुएशन’ सहित सामयिक विषयों पर एक दर्जन से अधिक किताबों का प्रकाशन। हिन्दी में ‘मस्लक-ए-आला हज़रत बरेलवी’, ‘… हाजिर हों : आधुनिक न्यायिक दायरे में रामायण की पुनर्यात्रा’; हिन्दी में अनुवाद कार्य- ‘सभ्यता के कोने’ (वेरियर एल्विन और भारतीय आदिवासी समाज), ‘दी रिपब्लिक’ (प्लेटो कृत)।
सम्प्रति : नोएडा में निवास एवं स्वतन्त्र लेखन ।
अतिथि प्रोफेसर : चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना।

Additional information

ISBN

978-93-6201-793-2

Author

Ashok Gopal

Hindi Translation

Anil Maheshwari

Binding

Paperback

Language

Hindi

Pages

822

Publication date

06-06-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “BABA SAHEB Dr. AMBEDKAR : JEEVAN AUR VICHAR by Ashok Gopal”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Related Products