Sale!

Do Kadam Aur Sahi

Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹227.00.

रोज़ तारों को नुमाइश में खलल पड़ता है चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है उसकी याद आई है साँसों जरा आहिस्ता चलो धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है राहत इंदौरी ने उर्दू शायरी को अवाम में मक़बूल बनाया है, वो अदब के रुख-ओ-रफ्तार से वाक़िफ हैं। – अली सरदार जाफ़री राहत इंदौरी के पास लफ़्ज़ों से तस्वीरकशी कर देने का अनोखा हुनर है, मैं उनके इस हुनर का फैन हूँ। – एम. एफ. हुसैन रा से राम है, रा से राहत है, राम वही है जो राहत दे, जो आहत करता है वो रावण होता है। राहत साहब की शायरी में राहत है, मैं उनके अंदाज़ को सलाम करता हूँ। – मुरारी बापू डॉ. राहत इंदौरी के क़लाम में बरजस्तगी, मआनी आफरीनी और दौर-ए-हाज़िर का अक्स है। उनका वजूद उर्दू शेर-ओ-सुखन और उर्दू ज़बान के लिए बड़ा क्रीमती तोहफा है। – दिलीप कुमार राहत इंदौरी के पास अपने युग की सारी कड़वाहटों और दुःखों को खुलकर बयान कर देने की बेपनाह ताक़त है, वो बेजान शब्दों को भी छूते हैं तो उनमें धड़कन पैदा हो जाती है। – प्रो. अज़ीज़ इंदौरी राहत ने जीवन और जगत के विभिन्न पहलुओं पर जो ग़ज़लें कही हैं, वो हिन्दी-उर्दू की शायरी के लिए एक नया दरवाज़ा खोलती हैं। नए रदीफ़, नई बहार, नए मजमून, नया शिल्प उनकी ग़ज़लों में जादू की तरह बिखरा है जो पढ़ने व सुनने वाले सभी के दिलों पर छा जाता है। – गोपालदास नीरज

In stock

SKU: Do Kadam Aur Sahi-PB Category:

Description

About the Author

उर्दू के विश्वविख्यात शायर डॉ. राहत इंदौरी का जन्म 1 जनवरी, 1950 को इंदौर में स्वर्गीय रिफ़तुल्लाह कुरैशी एवं स्वर्गीया मक़बूल बी के घर चौथी संतान के रूप में हुआ। राहत साहब ने आरंभिक शिक्षा देवास तथा इंदौर के नूतन स्कूल से प्राप्त करने के बाद इंदौर विश्वविद्यालय से उर्दू में एम.ए. एवं ‘उर्दू में मुशायरा’ शीर्षक से पीएच.डी. की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात 16 वर्षों तक इंदौर विश्वविद्यालय में उर्दू साहित्य अध्यापन और त्रैमासिक पत्रिका ‘शाखें’ का 10 वर्षों तक सम्पादन किया। इसके साथ ही मुशायरों और कवि सम्मेलनों में शिरकत का सिलसिला आरंभ हुआ, जो आज तक बदस्तूर जारी है। पिछले 40-45 वर्षों से राहत साहब भारत भर के प्रमुख शहरों के अलावा अमरीका, कैनेडा, जर्मनी, इंग्लैंड, सिंगापुर, पाकिस्तान, क़तर, ओमान, बहरीन, सऊदी अरब, यू.ए.र्इ., बांग्लादेश, नेपाल, भूटान जैसे देशों में अनेकों बार आमंत्रित किए गए हैं और वहाँ अपने लाखों चाहने वालों को अपनी शायरी और प्रस्तुतिकरण के जादुर्इ अंदाज से रूबरू करा चुके हैं। देश दुनिया के अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से उन्हें नवाज़ा जा चुका है। इंदौर, भोपाल, दिल्ली, लखनऊ और लाहौर विश्वविद्यालय में डॉ. राहत इंदौरी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जीवन पर शोध के पश्चात् स्कॉलर्स ने एम.फिल. एवं पीएच.डी. डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। बदायूँ की मशहूर उर्दू साहित्यिक पत्रिका ‘लम्हे लम्हे’ ने डॉ. इंदौरी पर ‘डॉ. राहत इंदौरी – फन और शख्सियत’ नाम से एक वृहद ग्रंथ का प्रकाशन किया है, जिसमें हमारे समय के लगभग सभी प्रमुख आलोचक और कवियों के लेख शामिल हैं। राहत साहब ने हिन्दी फ़िल्मों के लिए भी कर्इ मशहूर गीत रचे हैं और लगभग सभी प्रमुख ग़ज़ल गायकों ने उनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ दी है।

Additional information

Author

Rahat Indori

Binding

Paperback

ISBN

978-8183227889

Language

Hindi

Pages

262

Publication date

20 August 2017

Publisher

Manjul Publishing House

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Do Kadam Aur Sahi”

Your email address will not be published. Required fields are marked *