Sale!

Indra: Devlok Ke Vartman Raja

Original price was: ₹299.00.Current price is: ₹224.00.

25% OFF

‘ब्रज को पानी में डुबा दो!’ देवराज इंद्र ने गरजकर कहा। ‘मैं चाहता हूं कि इस छोटे-से गांव ब्रज का एक-एक व्यक्ति पानी में डूबकर मर जाए ! इन मुर्खों को देवलोक के राजा पुरंदर का अपमान करने का फल मिलना ही चाहिए!’ अधिकांश संसार, देवताओं के राजा को ‘इंद्र’ के नाम से जानता है। परंतु वास्तव में ‘इंद्र’ किसी का नाम नहीं, अपितु देवलोक के राजा की पदवी है। प्रत्येक मनवन्तर के अंत में देवताओं का नया राजा नियुक्त होता है जो फिर उस मनवन्तर का ‘इंद्र’ कहलाता है। वर्तमान इंद्र का नाम है – पुरंदर ! महर्षि कश्यप एवं अदिति का पुत्र पुरंदर, अपनी असाधारण योग्यताओं तथा विलक्षण उपलब्धियों के दम पर इंद्रासन तक पहुँच तो गया किंतु उस महान पद पर उसने ऐसे कौन-से कर्म किए, जिनके कारण उसकी छवि कलंकित हो गई और उसे देवताओं व मनुष्यों से सम्मान और विश्वास कभी प्राप्त नहीं हुआ जिसका वह अधिकारी है? यह दुर्भाग्यपूर्ण, किंतु सत्य है कि अपने चरित्र पर लगे इन कलंकों से बेपरवाह पुरंदर को केवल इंद्रासन के छिन जाने का भय है, जिसकी रक्षा के लिए वह आवेश में अपनी शक्तियों का बार-बार दुरुपयोग करता और बाद में पछताता है। इस पुस्तक में लेखक ने विभिन्न कथाओं का तान-बाना बुनकर पुरंदर के प्रभावशाली किंतु चंचल व्यक्तित्व को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है।

In stock

SKU: Indra: Devlok Ke Vartman Raja (PB) Categories: ,

Description

About the Author

आशुतोष गर्ग का जन्म 1973 में दिल्ली में हुआ। हिंदी में एम.ए. तथा पत्रकारिता एवं अनुवाद में डिप्लोमा के अतिरिक्त इन्होंने एम.बी.ए. भी किया है। स्कूली दिनों में कविताएँ और कहानियाँ लिखने का सिलसिला आरंभ हुआ और अब तक इनकी लगभग 24 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। आशुतोष ने लेखन-क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। ये अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं पर समान अधिकार रखते हैं तथा अनुवाद के क्षेत्र में परिचित नाम हैं। इन्होंने शिक्षार्थी हिंदी प्रयोग कोश के साथ द्विभाषी प्रशासनिक शब्द-प्रयोग कोश और मैं ऐल्बर्ट आइंस्टाइन बोल रहा हूँ नामक पुस्तकों का संपादन किया है। बाल-साहित्य में एक सौ एक रोचक पहेलियाँ प्रकाशित है। इसके अतिरिक्त, दशराजन्, द्रौपदी की महाभारत, आनंद का सरल मार्ग, श्री हनुमान लीला, देवदारों के साये में आदि प्रमुख चर्चित अनुवाद हैं। आशुतोष ने थॉमस एल्वा एडिसन, लियोनार्डो दा विंची और मैडम क्यूरी जैसे विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जीवन पर आधारित पुस्तको के भी सफल अनुवाद किए हैं। इनके कुछ अन्य अनुवाद प्रकाशनाधीन हैं। अश्वत्थामा : महाभारत का शापित योद्धा नामक बहु-चर्चित उपन्यास के बाद यह इनका दूसरा मौलिक उपन्यास है। आशुतोष नियमित रूप से समाचार-पत्र व पत्रिकाओं में भी लिखते हैं।

Additional information

Dimensions 22 × 14 × 1 cm
Binding

Paperback

ISBN

978-9388241731

Language

Hindi

Pages

334

Publication date

15 May 2019

Publisher

‎ Manjul Publishing House

Writer

Ashutosh Garg

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Indra: Devlok Ke Vartman Raja”

Your email address will not be published. Required fields are marked *