Sale!

Kulhad Bhar Ishq

Original price was: ₹199.00.Current price is: ₹139.00.

सम्पूर्ण किताब को मज़ेदार अंदाज़ में छोटे छोटे कई चैप्टर में बांटा गया है।  इस किताब की सबसे खास बात कि ये किताब धीरे धीरे आपके दिलो दिमाग पर अपना अधिकार करते जाएगा और आप एक पृष्ट को पढ़ते हुए ही दूसरे पृष्ट को लेकर उत्सुक होते जाएंगे। भाषा बहुत ही आसान है कहीं भी आपको बोरिंग फिल नहीं करवाएगा।  जिससे आप अंत तक इस पुस्तक के साथ अंत तक बँधे रहेंगे।  सभ्य, सुशील और संस्कारी सुबोध चौबे जी. सम्पूर्ण कहानी है काशी/बीएचयू पृष्टभूमि आधारित।  बिल्कुल बनारसी अंदाज़ है, बनारसी भाषा है, और भैया जी कहीं कहीं रूडली बनारसी प्यार भी दिखा गए हैं जो इस किताब को और भी घातक बनाती है।  साथ ही कहानी को मजबूती देने के लिए हाज़िरी लगा रहे हैं जान से जिगरी दोस्ती और दमदार दबंग रोली का किरदार (सबसे ख़ास ; मेरे लिए तो ज़रूर) और इन सब के बीच हो रही है पढ़ाई भी।

In stock

SKU: Kulhad Bhar Ishq-PB Category:

Description

About the Author

लेखक का परिचयः इनका नाम, कोशलेन्द्र मिश्र इनके दादा रामकुमार मिश्र, जो ब्रम्ह विद्या मन्दिर संस्कृत महाविद्यालय वृन्दावन में प्राचार्य थे, द्वारा प्रदत्त है। इनके दादा की कर्मस्थली वृन्दावन ही इनकी जन्मस्थली है। उम्र इतनी कम कि अभी ये 22 साल के भी नहीं हुए हैं। इनकी माता मोदमणी मिश्रा एक कुशल गृहमैनेजर हैं। इनके पिता, डॉ. भूपेन्द्र कुमार मिश्र एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं और उनके ही विषय हिन्दी को अपना बनाकर ये काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई करने जा रहे हैं। इन्होंने अपना बी.ए. (हिन्दी आनर्स) और बी.एड. (भाषा समूह) भी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू) से ही पूरा किया है। इनकी बारहवीं तक की शिक्षा दो चरणों में संपन्न हुई। कक्षा एक से पाँच तक की शिक्षा इनके पड़ोस के गाँव के स्कूल से और कक्षा छह से बारहवीं तक प्रेम जागृति विद्यापीठ, देवरिया से जो एक ओजस्वी संन्यासी के तपोबल से अनैतिकताप्रूफ है। इनका मानना है कि इनका लेखन महज एक संयोग नहीं, वरन यह इनके परिवार की तीन पीढ़ियों की भाषा-साधना के नो बॉल से मिली फ्री हिट है।

Additional information

Author

Koshlendra Mishra

Binding

Paperback

ISBN

978-9387464186

Language

Hindi

Pages

136

Publication date

17 August 2018

Publisher

Hind Yugm Blue

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Kulhad Bhar Ishq”

Your email address will not be published. Required fields are marked *