Description

Prak Cinema By Arun Khopkar (Translation by Rekha Deshpande)

अरुण खोपकर

मणि कौल द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘आषाढ़ का एक दिन’ में प्रमुख भूमिका के जरिए फ़िल्म जगत में प्रवेश कर चुके अरुण खोपकर ने फ़िल्म एण्ड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इण्डिया, पुणे में निर्देशन का प्रशिक्षण पूरा किया। प्रसिद्ध फ़िल्म-निर्देशक, सिनेमा के मेधावी छात्र एवं अध्यापक अरुण खोपकर की समकालीन कलाओं पर बनीं फ़िल्मों के प्रदर्शन कई राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोहों में होते रहे हैं और उन्होंने अब तक तेरह राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इनमें से तीन स्वर्णकमल अर्थात सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार हैं। होमी भाभा फ़ेलो रह चुके अरुण खोपकर उतने ही प्रसिद्ध लेखक भी हैं; अन्तरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में सौन्दर्यशास्त्र पर उनके सारगर्भित आलेख छपते रहे हैं। कला से सम्बन्धित उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। फ़िल्मकार गुरुदत्त पर लिखी उनकी पुस्तक सिनेमा पर लिखी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की विजेता रही है। उनका लेख- संग्रह ‘चलत-चित्रव्यूह’ साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है। उनकी अन्य दो पुस्तकों को महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। फ़िल्म ऐण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इण्डिया, नेशनल फ़िल्म आर्काइव ऑफ़ इण्डिया, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, द मॉस्को स्कूल फ़ॉर हायर स्टडीज इन फ़िल्म स्क्रिप्टिंग ऐण्ड डाइरेक्शन, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, सेण्ट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद, ऑक्सफर्ड म्यूजियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, द वेनिस बिएनाले आदि संस्थानों में वे व्याख्यान देते आए हैं। अरुण खोपकर सत्यजित राय जीवनगौरव पुरस्कार एवं पद्मपाणि जीवनगौरव पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। वे पाँच यूरोपीय और छह भारतीय भाषाओं के जानकार हैं।

Additional information

Author

Arun Khopkar

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-764-2

Pages

464

Publication date

14-01-2025

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Translation

Rekha Deshpande

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Prak Cinema By Arun Khopkar”

Your email address will not be published. Required fields are marked *