Sale!

Saans Ke Rahasya

Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹245.00.

इस पुस्तक में साँस से संबंधित बेहद गोपनीय और अत्यंत प्राचीन आध्यात्मिक विध्या के बारे में बताया गया है। इसे जान-बूझकर गुप्त रखा गया था, जिसकी वजह से आज यह ज्ञान लुप्त सा हो गया। साँस का मतलब जीवन का लक्षण मात्र नहीं, बल्कि हमारी साँस में इतने रहस्य छिपे हैं, जिनकी गिनती भी मुश्किल है। हमारा खाना-पीना, सोना-जागना, सेक्स, स्वास्थ्य, बीमारी यानी भौतिक जीवन की कोई भी क्रिया हो या आध्यात्मिक साधना, ध्यान/मेडिटेशन–मतलब हम कुछ भी करें–उसकी सफलता या असफलता इस बात पर पर निर्भर करती है कि उसे करते समय हमारी साँस कैसी थी। असल में, हमारी साँस लगातार बदलती रहती है। साँस में जरा से बदलाव से मन की स्थिति भी बदल जाती है। यह सब साँस के साथ चल रही नाड़ियों के कारण होता है, जो 24 घंटे बदलती रहती हैं। लेकिन इन सूक्ष्म क्रियाओं की ओर कभी हमारा ध्यान नहीं जाता, क्योंकि हम साँस लेने का काम, दिमाग का इस्तेमाल किए बगैर ही करते रहते हैं। जबकि कोई भी बड़ी आसानी से इन रहस्यों को खुद अनुभव करके इनसे लाभ उठाकर जीवन को सरल बना सकता है।यह पुस्तक आसान भाषा में DIY (डू इट योर सेल्फ) की शैली में लिखी गई है।

SKU: Saans Ke Rahasya-PB Category:

Description

About the Author

राजीव सक्सेना तीन दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे लेखक राष्ट्रीय स्तर के कई अखबारों, न्यूज चैनल और समाचार पत्रिकाओं के संपादक रहे हैं। 90 के दशक में आतंकवाद की आग में झुलसते कश्मीर की रिपोर्टिंग हो या राजनीतिक विश्लेषण, उन्होंने जो भी लिखा, उसे सच की परिधि में बेबाक अंदाज में लिखा। 2003 के आसपास उनका झुकाव अध्यात्म की ओर हुआ, तो उसमें भी वास्तविकता की कसौटी पर सत्य को तलाशने की कोशिश की। नतीजा है यह पुस्तक, जो इंसानी जीवन की संवेदनाओं को बड़ी आसानी से उकेरते हुए साँस में छिपे ऐसे बहुत सारे रहस्यों को उजागर करती है, जिनका सीधा सरोकार हमारे मन, स्वास्थ्य और अंततः अध्यात्म के चरम से है। सरल भाषा शैली के कारण उनकी बात सीधे संवाद स्थापित करके पाठकों के मन को छूती है।

Additional information

Author

Rajeev Saxena

Binding

Paperback

ISBN

978-9355212498

Language

Hindi

Pages

200

Publication date

4 March 2022

Publisher

Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Saans Ke Rahasya”

Your email address will not be published. Required fields are marked *