Sale!

Simsim

Original price was: ₹299.00.Current price is: ₹209.00.

30% OFF

1947 के भारत-विभाजन के कारण बसरमल जेठाराम पुरस्वाणी नामक नौजवान की मातृभूमि सिंध, पाकिस्तान में ही छूट गई। और साथ ही छूट गई उसकी पहली मुहब्बत! उसे वापस पाने के लिए उसने अपने जीवन का सबसे ख़तरनाक दुस्साहस किया। एक दरवेश ने उससे कहा, “तुमने जो कुछ खोया है, वह तुम्हें किताबों में मिलेगा।” उसने मुंबई में एक लाइब्रेरी खोल ली। क्या उसे वे सब चीज़ें मिल पाईं? मुंबई का लैंड माफ़िया उसके पीछे पड़ा हुआ है। अपने घर वालों से परेशान एक नौजवान मैनेजमेंट छात्र उससे मित्रता करता है और एक काल्पनिक प्रेम-संबंध की रचना करता है। जाने कितने बरसों से चुप मंगण माँ एक गुड्डे को अपना बेटा समझ उसकी साज-संभाल करती है। एक बातूनी किताब की जिल्द इन सबके बीच आकर अपनी दारुण कथाएँ सुनाती है। इन सारे चरित्रों के बीच ‘सिमसिम’ नाम का एक दरवाज़ा है, जिसे खोलने का मंत्र किसी को नहीं पता। गीत चतुर्वेदी का यादगार उपन्यास ‘सिमसिम’ स्मृति, यथार्थ और कल्पना का एक मार्मिक आख्यान है। इसके अँग्रेज़ी अनुवाद को ‘पेन अमेरिका’ ने विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित ‘पेन/हैम ट्रांसलेशन ग्रांट अवार्ड’ किया है।

In stock

SKU: Simsim-PB Category:

Description

About the Author

27 नवंबर 1977 को मुंबई में जन्मे गीत चतुर्वेदी को हिंदी के सबसे ज़्यादा पढ़े जाने वाले समकालीन लेखकों में एक माना जाता है। कविता, कहानी और अनुवाद की उनकी बारह किताबें प्रकाशित हैं। उनके कविता-संग्रह ‘न्यूनतम मैं’ और ‘ख़ुशियों के गुप्तचर’ हिंदी की बेस्टसेलर सूचियों में शामिल रहे। कई पुरस्कारों से सम्मानित गीत को हिंदी साहित्य में योगदान के लिए यूरोप की संस्था ‘वातायन यूके’ ने ‘वातायन अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान’ दिया है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ सहित कई प्रकाशन संस्थानों ने उन्हें भारतीय भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ लेखकों में शुमार किया है। गीत की रचनाएँ देश-दुनिया की 22 भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। उनके उपन्यास ‘सिमसिम’ के अँग्रेज़ी अनुवाद (अनुवादक अनिता गोपालन) को ‘पेन अमेरिका’ ने विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित ‘पेन/हैम ट्रांसलेशन ग्रांट अवार्ड’ किया है।

Additional information

Author

Geet Chaturvedi

Binding

Paperback

ISBN

978-9392820304

Language

Hindi

Pages

256

Publication date

7 January 2023

Publisher

‎ Hind Yugm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Simsim”

Your email address will not be published. Required fields are marked *