Socialist Mulayam Singh Yadav
Original price was: ₹699.00.₹489.00Current price is: ₹489.00.
समाजवादी आंदोलन के प्रखर योद्धा ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव’ की शख़्सियत एक जननायक की रही है। हालाँकि कुछ कड़े फ़ैसलों को लेने के चलते उन्हें राजनीति ने खलनायक भी बनाया, लेकिन मुलायम अपने फ़ैसलों को लेकर कभी मुलायम नहीं हुए और न ही कभी विपरीत हालात से समझौता ही किया। इसीलिए किसानों की आवाज़ बन चुके पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने मुलायम को ‘नन्हे नेपोलियन’ का ख़िताब दिया। पिछड़ों, दलितों, वंचितों के कल्याण लिए लड़ने वाले मुलायम को लोग ‘नेताजी’ के नाम से भी जानते हैं। समाजवाद की सशक्त आवाज़ रहे मुलायम की ज़िंदगी किस क़दर उतार-चढ़ाव से भरी होगी, इसकी कल्पना मुश्किल है। फिर भी वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक फ़्रैंक हुज़ूर ने नेताजी की राजनीतिक जीवन-यात्रा को लिखने की बेहतरीन कोशिश की है।
In stock
Description
About the Author
फ़्रैंक हुज़ूर (जन्म 21 सितंबर 1977, बक्सर) मूलतः अँग्रेज़ी के लेखक और जर्नलिस्ट हैं। फ़िक्शन और नॉन-फ़िक्शन, दोनों विधा में क़लम चलाने की कोशिश।सेंट ज़ेवियर्स, राँची और हिंदू कॉलेज, नार्थ कैंपस, दिल्ली यूनिवर्सिटी से तालीम लेने के साथ ही क्रिएटिव राइटिंग के सफ़र में शामिल हुए। अँग्रेज़ी पोएट्री और ड्रामा, ख़ासकर ‘हिटलर इन लव विथ मैडोना’ से चर्चित हुए। उसके बाद अगला नाटक ‘ब्लड इज़ बर्निंग’ लिखा। तीसरा नाटक ‘स्टाइल है लालू की ज़िंदगी’ लिखा।
मात्र बीस वर्ष की उम्र में अँग्रेज़ी मैगज़ीन ‘यूटोपिया’ के एडिटर बने। उसके बाद रुख़ पाकिस्तान की ओर हुआ तो वहाँ पहुँचकर प्रख्यात क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की बहुचर्चित राजनीतिक बायोग्राफ़ी ‘इमरान वर्सेज़ इमरान : दी अनटोल्ड स्टोरी’ लिखी।
सेंट्रल लंदन के मशहूर सेक्स और एडल्ट एंटरटेनमेंट केंद्र पर आधारित संस्मरण किताब ‘सोहो’ लिखी। लंदन, लाहौर, मुंबई, दिल्ली और लखनऊ के बीच आवाजाही जारी। साल 2015 में लांच हुई समाजवादी आंदोलन और बहस का मासिक ‘द सोशलिस्ट फ़ैक्टर’ के संस्थापक-संपादक, साल 2020 तक। क्रिकेट, वेस्टर्न पॉप म्यूज़िक और फ़ुटबॉल की दुनिया पर पैनी नज़र रखने वाले फ़्रैंक फ़िलहाल अपने पहले नॉवेल पर काम कर रहे हैं।
Additional information
| Author | Frank Huzur |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | 978-9392820526 |
| Pages | 464 |
| Language | Hindi |
| Publication date | 18 February 2023 |
| Publisher | Hind Yugm |



Reviews
There are no reviews yet.