Sale!

Usne Bulaya Tha. . by Piyush Pandey

Original price was: ₹299.00.Current price is: ₹195.00.

🎉 You Save 35%

उसने बुलाया था रहस्य-रोमांच से भरपूर एक रोमांचक कथा है, जिसमें सच और झूठ की सीमा बार‑बार बदलती है। लगातार होती हत्याएँ, जिनमें न कोई गवाह, न हथियार, न सबूत। पुलिस के पास केवल अनुमान और असहायता है। साथ ही चलता है एक तनावपूर्ण कोर्टरूम ड्रामा, जहाँ हर सुनवाई में पुलिस चौंकाने वाले खुलासे करती है। मामला इतना अधिक उलझना शुरु होता है कि हत्या का एक अदद मामला पूरे देश का सबसे सनसनीखेज़ मामला बन जाता है। हर पेशी के साथ सामने आता है एक नया पीड़ित, एक नई हत्या और एक नया रहस्य। हालाँकि यह उपन्यास काल्पनिक है, लेकिन इसमें घुला दर्द वास्तविक है―हर उस लड़की का, जिसने उत्पीड़न सहा है और हर उस व्यक्ति का, जो किसी बेटी, बहन या पत्नी के दर्द को महसूस कर सकता है। सस्पेंस, थ्रिल और कोर्टरूम टेंशन से भरा यह उपन्यास पाठक को बाँधे रखता है।

In stock

Description

Usne Bulaya Tha. . by Piyush Pandey
About the Author

पीयूष पांडे बीते 25 साल से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। उनकी गिनती उन चुनिंदा पत्रकारों में होती है, जिन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और फिल्म माध्यम में काम किया है। पीयूष ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन, आज तक, सहारा समय, एबीपी, जी न्यूज, आईबीएन-7 और टाइम्स नाउ नवभारत जैसे कई बड़े मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। पीयूष सीएसडीएस फैलो भी रहे हैं। कई बड़े अख़बारों में नियमित तौर पर लेख लिखने वाले पीयूष की एक पहचान सोशल मीडिया जानकार और एक पहचान व्यंग्यकार की भी है। उनके तीन व्यंग्य संग्रहछिछोरेबाजी का रिजोल्यूशन, धंधे मातरम् और कबीरा बैठा डिबेट में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी लिखी अभिनेता मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी बहुत चर्चित रही, जो अब तक हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी और गुजराती में प्रकाशित हो चुकी है। पीयूष की फ़िल्मों में बहुत दिलचस्पी है। उन्होंने ‘ब्लू माउंटेंस’ फ़िल्म में बतौर एसोसिएट डायरेक्टर काम किया तो ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित सीरियल महाराज की जय के कई एपिसोड्स के संवाद लिखे हैं। पीयूष की निर्देशित शॉर्ट फ़िल्म पार्टटाइम जॉब भी ख़ासी चर्चित रही। पीयूष पांडे ज्योतिष से जुड़ी जानी मानी कंपनी एस्ट्रोसेज एआई के संस्थापक सदस्यों में एक हैं और इन दिनों अपनी कंपनी में रहते हुए ही अपने एक पुराने सपने पर काम कर रहे हैं। हो

Additional information

Dimensions 21 × 14 × 3 cm
Binding

Paperback

ISBN

978-0143478409

Language

Hindi

Pages

240

Publication date

10 January 2026

Publisher

‎ Penguin Swadesh

Writer

Piyush Pandey

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Usne Bulaya Tha. . by Piyush Pandey”

Your email address will not be published. Required fields are marked *