Description

लीला सेठ द्वारा लिखित यह पुस्तक अंग्रेज़ी में वी द चिल्ड्रेन ऑफ इंडिया का हिंदी अनुवाद है। इस पुस्तक में लेखक ने बच्चों के लिए संविधान की प्रस्तावना का बड़े ही सरल और सीधे शब्दों में वर्णन किया है। इस पुस्तक की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल बच्चों के समझ में आसानी आ सके इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है। यह एक सचित्र पुस्तक है, इस पुस्तक में कई ऐसी रंगीन तस्वीरें हैं जिससे बच्चे संविधान की प्रस्तावना के बारे में आसानी से समझ सकेंगे।
इस पुस्तक में भारत के संविधान सभा में सम्मिलित सभी महापुरुषों के सचित्र वर्णन हैं, जो बच्चों को समझने में काफी मदद करेंगे।

About the Author

लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और भारत में किसी राज्य की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थीं। वे 1992 में हिमाचल प्रदेश की मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुईं। लीला सेठ भारत के 15 वें विधि आयोग की सदस्य थीं और बच्चों की निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा की हिमायती भी थीं। वे मानवाधिकार गतिविधियों और कई स्कूलों और कॉलेजों से जुड़ी रहीं। उन्होंने मोंटेसरी शिक्षा में डिप्लोमा लिया था। वर्ष 2003 में उनकी आत्मकथा ऑन बैलेंस पेंगुइन द्वारा प्रकाशित की गई थी, जिसकी समालोचकों ने बड़ी प्रशंसा की थी। लीला सेठ का 2017 में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Additional information

Dimensions 22 × 17 × 1 cm
Binding

Paperback

ISBN

978-0143466642

Language

Hindi

Pages

42

Publication date

23 June 2025

Publisher

Penguin Swadesh

Writer

Leila Seth

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “We the Children of India by Leila Seth”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Related Products