Sale!

Nami Bachi Rahti Hai Aakhiri Tal mein (Poems) by Rajeev Kumar

Original price was: ₹230.00.Current price is: ₹172.50.

नमी बची रहती है आखिरी तल में – राजीव कुमार

कवि राजीव कुमार का नया संग्रह ‘नमी बची रहती है आखिरी तल में’ संवेदना की उन दो दिशाओं को प्रस्तावित करता है, जहाँ मनुष्य का आत्म और उसका परिवेश जीवन की बहुस्तरीयता प्रस्तावित करते हैं- ‘सपने खुद से जुड़ना आसान कर देते हैं/ परिवेश से उतना ही कठिन।’
कल्पना और यथार्थ से निर्मित यह काव्यभूमि अपने वर्तमान से निर्मित है। इस वर्तमान में कवि का आस-पड़ोस भी है, घर-परिवार भी और जीवन-जगत् भी। साथ ही जीवन और समाज के वे प्रसंग भी हैं जो हमारे अस्तित्व के किसी कोण से डूबे लगते हैं। इस काव्यात्मक युक्ति के सहारे ये आत्म से बाहर निकल समाज की वृहतर सरणियों को भी छूते हैं।
इन कविताओं को कवि ने अपनी सहज भाषा से सँजोया है। इस भाषा में कहीं तात्समिकता है तो कहीं तद्भवता साथ ही उर्दू, अरबी-फारसी के शब्द भी हैं। यह मात्र कवि का शब्दलाघव नहीं है। इससे कविता में व्यंजना आती है।

 

In stock

SKU: Nami Bachi Rahti Hai -PB Category: Tags: , ,

Description

Nami Bachi Rahti Hai Aakhiri Tal mein (Poems) by Rajeev Kumar


राजीव कुमार

सन् 1967 में बेगूसराय (बिहार) में जन्में राजीव कुमार की कविताएँ, आलोचना और निबन्ध सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में एवं वेबसाइट्स पर प्रकाशित हैं। शोध : ‘India’s Islamic Concerns’ और ‘शिव और मृत्यु’। पुस्तकें : मुगल शहजादी के जीवन पर आधारित ‘जहाँ आरा’ उपन्यास शीघ्र प्रकाश्य । अभी संचार लेखा नियन्त्रक, बिहार के पद पर कार्यरत ।

Additional information

Author

Rajeev Kumar

Binding

Paperback

ISBN

978-93-6201-074-2

Language

Hindi

Pages

144

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Nami Bachi Rahti Hai Aakhiri Tal mein (Poems) by Rajeev Kumar”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You may also like…