Sale!

Sharten Laagoo

Original price was: ₹199.00.Current price is: ₹139.00.

आप कह सकते हैं कि ‘शर्तें लागू’ नई वाली हिंदी की पहली किताब है। इस किताब में आपके स्कूल में पढ़ने वाली वह लड़की है जिसके बारे में सब बातें बनाते थे। मोहल्ले के वह भइया हैं जो कुछ भी हो जाता था तो कहते थे टेंशन मत लो यार सब सही हो जाएगा। वे अंकल हैं जो कभी आपसे ख़ुश नही होते। ऐसे समझ लीजिए जैसे किसी ने आपकी डायरी लिख दी हो जिसमें कुछ सच हैं, कुछ यादें हैं, पहला प्यार है और आपकी कुछ ऐसी बातें जो केवल आपको ही पता हैं। इस किताब में शामिल सभी 14 कहानियाँ आपके आसपास की ही कहानियाँ हैं।

In stock

SKU: Sharten Laagoo-PB Category:

Description

About the Author

बेस्ट सेलर ‘मसाला चाय’ और ‘शर्तें लागू’ लिखने के बहुत समय बाद तक दिव्य प्रकाश दुबे को यही माना जाता था कि वे ठीक-ठाक कहानियाँ लिख लेते हैं। लेकिन अब जब वे ‘स्टोरीबाज़ी’ में कहानियाँ सुनाते हैं तो लगता है कि वे ज्यादा अच्छी कहानियाँ सुनाते हैं। TEDx में बोलने गए तो टशन-टशन में हिंदी में बोलकर चले आए। इनकी संडे वाली चिट्ठी बहुत पॉपुलर है। तमाम लिटेरचर फेस्टिवल्स, इंजीनियरिंग एवं MBA कॉलेज जाते हैं तो अपनी कहानी सुनाते-सुनाते एक-दो लोगों को लेखक बनने की बीमारी दे आते हैं। पढ़ाई-लिखाई से B.Tech-MBA हैं। साल 2017 में MBA टाइप नौकरी को अलविदा कह चुके हैं। साल 2016 में छपे अपने उपन्यास ‘मुसाफिर Café’ की बंपर सफलता के बाद दिव्य प्रकाश ‘नई वाली हिंदी’ के पोस्टर-बॉय की तरह देखे जाने लगे हैं। इनका नवीनतम उपन्यास ‘अक्टूबर जंक्शन’ अपने प्रकाशन के समय से ही बेस्टसेलर बना हुआ है। हाल ही में इन्होंने ऑडिबल के लिए ‘पिया मिलन चौक’ नाम से ऑडिबल ओरिजनल किया है जो खूब लोकप्रिय हो रहा है। साल 2019 में दिव्य प्रकाश दुबे हिंद युग्म के लखप्रति लेखक क्लब में शामिल किए गए हैं।

Additional information

Author

Divya Prakash Dubey

Binding

Paperback

ISBN

978-9387464711

Language

Hindi

Pages

144

Publication date

4 January 2020

Publisher

‎ Hind Yugm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Sharten Laagoo”

Your email address will not be published. Required fields are marked *