Jagdishchandra Mathur By Amitabh Srivastava
Original price was: ₹320.00.₹240.00Current price is: ₹240.00.
🎉 You Save 25%
जगदीशचन्द्र माथुर – (नाट्य व्यक्तित्व)
प्रधान सम्पादक: महेश आनन्द, देवेन्द्र राज अंकुर
सम्पादक: अमिताभ श्रीवास्तव
स्वाधीनता के बाद के हिन्दी रंगमंच के एक बहुत महत्त्वपूर्ण नाटककार थे स्व. जगदीशचन्द्र माथुर। हालाँकि उनके नाटकों की पृष्ठभूमि आज के समय की नहीं हैं, उसके बावजूद वो आज के समय से पूरी तरह जुड़ते हैं, आज भी उतने सामयिक और अर्थवान लगते हैं। वर्तमान समय के कई एक महत्त्वपूर्ण और ज्वलन्त सरोकारों को इन नाट्यकृतियों में प्रस्तुत करते हैं। जब मैं आज या वर्तमान शब्दों का इस्तेमाल कर रहा हूँ, उसका तात्पर्य सिर्फ़ 1947 के बाद का भारत ही नहीं, बल्कि 21वीं सदी का मौजूदा समय भी है।
‘कोणार्क’, ‘शारदीया’ और ‘पहला राजा’ का रंगमंच के छात्रों और रंगप्रेमियों के बीच पठन-पाठन होना चाहिए, प्रसार-प्रसार होना चाहिए, युवा रंगनिर्देशकों को अपनी आज की समझ, शैली और परिप्रेक्ष्य में इनके मंचन की सम्भावनाएँ तलाशनी चाहिए, ऐसा मुझे लगता है।
– इसी पुस्तक से
नीचे दिए हुए बटन से सीधे RazorPay पर जा कर पेमेंट कर सकते हैं
Description
Jagdishchandra Mathur By Amitabh Srivastava
About the Author
अमिताभ श्रीवास्तव
अमिताभ श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से अभिनय में विशेषज्ञता के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की (1979), जिसके बाद ही वह दिल्ली थिएटर से जुड़े और अल्काजी, ब.व. कारन्त, फ्रिट्द्ध बेनेविट्त (जर्मनी), बैरी जॉन, प्रसन्ना, रंजीत कपूर, देवेन्द्र राज अंकुर, एम. के. रैना, अमाल अल्लाना जैसे प्रमुख थिएटर निर्देशकों के नाटकों में अभिनय किया। पिछले 50 वर्षों में उन्होंने 80 से अधिक नाटकों में अभिनय किया है, साथ ही कुछ टीवी धारावाहिकों और गोविन्द निहलानी, बासु चटर्जी, कमल हसन, देव बेनेगल, प्रियदरर्शन और अभिषेक कपूर जैसे निर्देशकों के साथ फ़ीचर फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। नाट्यलेखन और पटकथा लेखन में उनकी विशेष रुचि रही है, नाटक के कुछ प्रमुख नाटकों का अनुवाद और रूपान्तरण करने के अलावा उन्होंने टेलीविजन के लिए मूल पटकथाएँ लिखी हैं और ‘अभय’ तथा ‘व्हाइट रेनबो’ जैसी फ़ीचर फ़िल्मों के लिए संवाद भी लिखे हैं।
अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2011 के संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Additional information
| Editor | Amitabh Srivastava |
|---|---|
| Chief Editor | Mahesh Anand, Devendra Raj Ankur |
| Binding | Paperback |
| Language | Hindi |
| ISBN | 978-93-6201-150-3 |
| Pages | 267 |
| Publication date | 01-02-2025 |
| Publisher | Setu Prakashan Samuh |





Reviews
There are no reviews yet.