Sale!

Samarpan Ka Sukh by Malti Joshi

Original price was: ₹140.00.Current price is: ₹112.00.

इस संकलन में मालती जोशी के चार सर्वाधिक चर्चित लघु उपन्यास एक साथ दिए गए हैं। इनकी कहानियाँ निश्चय की आपके मर्म को छूकर जीवन की कठोर सत्यताओं से रू-ब-रू कराने में पूरी तरह सक्षम हैं। इस कृति में सघन कथानक अपने सभी मोड़ों पर पाठक के मन को उद्वेलित करते हुए चलता है और दर्द का अहसास कराता है। इस संग्रह में लेखिका ने अपने जीवन की छोटी बड़ी अनुभूतियों को, स्मरणीय क्षणों को कथा के माध्यम से इस प्रकार पिरोया है कि ये कथाएँ अपने ही आसपास घटी हुई घटनाएँ प्रतीत होती हैं। लेखिका स्वयं कहती हैं कि उनकी और उनके अपनों के बीच की ये अनुभूतियाँ कथा के फलक पर जीवंत विस्तार पा गई हैं और करुणा बिखेरने में पूरी तरह सक्षम हैं।

In stock

SKU: Samarpan Ka Sukh(PB) Category:

Description

About the Author

मालती जोशी एक हिंदी लेखिका हैं, जिन्हें 2018 में साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। आपने आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष 1956 में हिंदी विषय से एमए की शिक्षा ग्रहण की। अब तक अनगिनत कहानियाँ, बाल कथाएँ व उपन्यास प्रकाशित कर चुकी हैं। इनमें से अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय व विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी किया जा चुका है। कई कहानियों का रंगमंचन रेडियो व दूर दर्शन पर नाट्य रूपान्तर भी प्रस्तुत किया जा चुका है। कुछ पर जया बच्चन द्वारा दूरदर्शन धारावाहिक सात फेरे का निर्माण किया गया है तथा कुछ कहानियाँ गुलज़ार के दूरदर्शन धारावाहिक किरदार में तथा भावना धारावाहिक में शामिल की जा चुकी हैं।

Additional information

Dimensions 19 × 12 × 1 cm
Binding

Paperback

ISBN

978-0143476351

Language

Hindi

Pages

112

Publication date

16 May 2025

Publisher

‎ Penguin Swadesh

Writer

Malti Joshi

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Samarpan Ka Sukh by Malti Joshi”

Your email address will not be published. Required fields are marked *