Yayavari (Short Stories) By Yugal Joshi
Original price was: ₹200.00.₹150.00Current price is: ₹150.00.
यायावरी – युगल जोशी
युगल जोशी ऐसे कहानीकार हैं जिनका अनुभव-फलक बड़ा है और जिनके यहाँ कथा-विन्यास का भरपूर वैविध्य मिलता है। अठारह कहानियों का उनका यह संग्रह यायावरी इसका साक्ष्य है।
इन कहानियों में जहाँ पहाड़ का एकाकी और कठिन जीवन है, वहीं गाँव-कस्बे और शहर में टूटते-बिगड़ते रिश्तों का तनाव भी। किसी कहानी में एक विधवा के जीवन संघर्ष का चित्रण है जो अपने पति के शहीद होने के बाद, सबकी नजरों से दूर, पहाड़ पर एकाकी जी रही है तो किसी कहानी में एक शातिर अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के नए स्वरूप अपनाकर अपने को ईमानदार दिखाने की दास्तान है, कोई कहानी एक समलैंगिक डॉक्टर की विडम्बना पर केन्द्रित है जो पारिवारिक दबाव में मजबूरन विवाह तो कर लेता है लेकिन अपनी यौन अस्मिता का इजहार नहीं कर पाता है।
इसी तरह संग्रह की अन्य कहानियाँ भी किसी न किसी प्रगाढ़ जीवनानुभव को केन्द्र में रखकर बुनी गयी हैं, कहीं-कहीं आंचलिक परिवेश अपनी मोहकता के साथ मौजूद है। कुल मिलाकर इस संग्रह की कहानियाँ एक बड़े अनुभव फलक का एहसास कराती हैं। युगल जोशी के पास जहाँ अनुभव की समृद्धि है वहीं भाषा की भी। इसलिए स्वाभाविक ही उनकी कहानियाँ पाठक को बरबस बाँधे रखती हैं।
Description
YAYAVARI (Short Stories) by Yugal Joshi
युगल जोशी
उत्तराखण्ड के एक सुदूरवर्ती गाँव में जन्मे युगल जोशी की अब तक हिन्दी और अँग्रेजी दोनों भाषाओं में पाँच पुस्तकें और एक उपन्यास प्रकाशित हैं। जिनमें अग्निकाल, बून्स एण्ड कर्सेस, विमेन वॉरियर्स इन इण्डियन हिस्ट्री और सिंगापुर वाटर स्टोरी शामिल हैं। ‘सिंगापुर वाटर स्टोरी’ का हिन्दी, चीनी, जापानी और मंगोलियन भाषा में भी अनुवाद हुआ है। युगल द्वारा ‘नोम पेन्ह वाटर स्टोरी’ का अँग्रेजी से हिन्दी अनुवाद भी सेतु प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
युगल जोशी स्वच्छ भारत अभियान एवं जल जीवन मिशन के निदेशक और मिशन लाइफ के मिशन डायरेक्टर रहे हैं। प्रशासनिक कार्यों में संवाद, सूचना और संचार के लिए उन्हें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित किया गया है।
Additional information
| Author | Yugal Joshi |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| Language | Hindi |
| ISBN | 978-93-6201-775-8 |
| Pages | 120 |
| Publication date | 30-01-2025 |
| Publisher | Setu Prakashan Samuh |





Reviews
There are no reviews yet.